Heart Touching Love Shayari, Best Collection Of Emotions

Enjoy the Best Heart-Touching Love Shayari And Emotional Quotes written in Hindi. Read the heart touching shayari expressing Our Feelings.

you can also enjoy,

⇒ Best Shayari On Various Emotions And Unique Topics


होंठो को गुल ज़ुल्फो को बादल कहते है
कहने दो जो कुछ भी हम पागल कहते है
कहती है दुनिया क़यामत बलाए क्या क्या
हम उसको तेरी आँखों का काजल कहते है

 

*  *  *

 

कुछ तो कसूर तेरी निगाहों का रहा होगा
युही हर कोई तेरा दीवाना नहीं होता

 

*  *  *

 

आज सब कुछ भूल रहा हूँ मै
आज बहुत याद आ रही हो तुम

 

*  *  *

 

मैं पढ़ता रहता इन्हें दीवानो की तरह
गर ये किताबें तेरे चहरे जी हसीन होती।

 

*  *  *

 

जिनकी सारी जवानी गुज़री है किताबो में
वो अब हसीनो के चेहरे पढ़ना सीखा रहे है
जिन्हों ने समंदर ही देखा नही आज तक
वो मुझे तेरी आंखों पर लिखना सीखा रहे है

 

*  *  *

 

कई हसीनाएं थी मेहफिल में मगर
हमको किसीकी सादगी ने मारा।

 

*  *  *

 

मोहब्बत करने से पहेले अंदाज़ा लगाते है
अब लोग दिल थोड़ा दिमाग ज्यादा लगाते है

 

*  *  *

 

कोई ना समझा पाया यह मोहब्बत है क्या
कहने को दुनिया मे कितने दीवाने आये

 

*  *  *

 

तिरी खबर तिरा ख़याल नही
बहुत दिनों से कुछ मलाल नहीं
अभी अभी लिया है जाम अरे
अभी से मुझको संभाल नहीं

 

*  *  *


जिधर से तू गुज़रे वो वीराना भी गुलशन हो जाए
तुझे एक बार छूलू तो महेक़ता मेरा बदन हो जाए

 

⇒ New Shayari on Various Emotions & Unique Topics in Hindi



किसी आशिक़-मिजाज़ शायर की खुशकलामी है वरना
इश्क़ मुश्किल है, सब जानते है, तुम चाहे किसीसे पूछो

 

*  *  *

 

कहीं तश्नगी न चली जाए जाम के आते आते
मैं कही तुजे भूल न जाऊ शाम के आते आते
अपनी सब माशुक़ाओ को याद करने बैठा था
यार बहोत देर लग गयी तेरे नाम के आते आते

 

*  *  *

 

मुझे सुनकर तेरे हुस्न के चर्चे यार बढ़े
शेर कहूँ तुझपे और तेरे आशिक़ चार बढ़े

 

*  *  *

 

अरे वो लिपस्टिक भी कितना इतराती होगी
जिसे मेरी जान होंठो पर लगाती होगी

 

*  *  *

 

जिनके तस्सवुर में ये लोग गुमसुदा रहते है
हमारे गालोपर उन होंठो के निशाँ रहते है

 

*  *  *

 

अगर मंज़िल पे आकर सफर खत्म होता है
तो ऐ मेरी हमसफर मुजे गलत रास्ते ले चल

 

*  *  *

 

अच्छा है तुम हुस्न पे हिजाब रखती हो
मेरी जान तुम हुस्न जो बेहिसाब रखती हो
छुकर तुम्हारे अश्क़ मेरी उंगलिया जलने लगी
हुस्न शोला है जज़्बातों में भी आग रखती हो

 

*  *  *

 

एक कोने में गीले विले सब रखवा दिए गए
उनके आते है लबो पर लब रखवा दिए गए.

 

*  *  *

 

मोहब्बत में मंज़िल ढूँढनेवाले
लगता है नया नया है इस राहपर

 

*  *  *

 

किसीकी समंदर आंखों से मेरा वादा है वरना
में आज बैठ किनारे एक दरिया शराब पिता

 

*  *  *

 

कलाई पे है नाम तो इक नया पर
दिखाकर किसी ने तेरी बात छेड़ी

 

*  *  *

 

हुस्न भी हो बावफ़ा भी हो
शख़्स ऐसा इक बना भी हो
दूर जाऊँ में ज़रा जो उससे
लुत्फ़ भी आये ख़ला भी हो

 

*  *  *

 

वो जो एक जाहिल सा लड़का फिरता था गलियों में तेरी
सुना है उसने तेरे इश्क़ में ग़ज़लों पे गज़ले लिख दी

 

*  *  *

 

दूर एक रियासत है प्यार नाम की
वहा पढ़ाई जाती है आयते यार नाम की

 

*  *  *

 

तू साथ हो तो कांटो की सेज़ भी गुलमहर लगे
हम दो जहा साथ ठहरे वो वीराना भी शहर लगे

 

*  *  *

 

अपने दिल की बात कब तुजे मनवाई गयी है
हमसे कब तेरी नाराज़गी उठाई गयीं है
शहर में आज शराब कम पड़ गयी थी तो
शराबखानो में तेरी तसवीर लागई गयी है

 

*  *  *

 

शायरी भी ठीक ठाक कर लेता है वो
पर सुना है वो आशिक़ फिर भी बेहतर है

 

*  *  *

 

आज मुझको ज़रा सी भी फुरसत नहीं है
पर ये नहीं तुझसे मिलने की हसरत नहीं है

 

*  *  *

 

ये क्या कम था कि शायर है तू कि उसपर
कम्बख़्त आशिक़ मिजाज़ भी निकला

 

*  *  *

 

हुस्न परस्त तू नही रहा यह मालूम है
पर तुझे आरज़ू-ए-इश्क़ भी नही क्या ?

 

*  *  *

 

कितने हसीन हसीन लोग थे, ख़ैर
हमे तो किसी और का होना था

 

*  *  *

 

आज शहर के सारे शराबियो को बुला लो
की में आज उसकी आंखोंपर शेर सुनाऊँगा

 

*  *  *

 

इश्क़ में हम थे हम है हम रहे
काश मैं और तुम कभी न आये

 

*  *  *

 

शराबी से श्याम, सबसे पूछा उदासी का सबब
फिर देर न हुई मोहब्बत तेरे नाम के आते आते

 

*  *  *

 

इतनी वफ़ा न कर की बेवफाई का इरादा हो
बुझ जाते है दिये जब हवा बहोत ज्यादा हो

 

*  *  *

 

माशूकाओं में तो कभी यारो में रहना
तुम हमेशा अगली क़तारों में रहना

 

*  *  *

 

यूँही तेरा ज़िक्र किया गया
फिर यूँही कुछ न कहा गया

 

*  *  *

 

इतनी मोहब्बत कर कि मैं बेवफाई करु तो
तु हसते हसते मेरी जान ले सके

 

*  *  *

 

सोचना बंध कर लिया है मैंने
जो मिला दिल उसे दिया है मैंने

 

*  *  *

 

हर इक कस पे निकले कितना दम जाने
ये तो होंठो तक आवे तो हम जाने

 

*  *  *

 

पिने बैठे और रखकर हिसाब पिये
इससे अच्छा तो न मैं पीयू न आप पिये

 

*  *  *

 

अब तेरे जैसे से क्या वास्ता
मुझको जो कुछ था तुजसे था

 

*  *  *

 

डूबने वाले कुछ हम भी बेखबर थे
कत्थई समंदर था काजल के भंवर थे

 

*  *  *

 

दुश्मन गलि से है चारागर मेरा क्या करूँ
शक रहता है मुझको ज़ख़्मो के भरने तक

 

*  *  *

 

यूह तो संजीदगी अपनी मशहूरे शहर है
पर तुम साथ हो तो नादानियां अच्छी लगती है

 

*  *  *

 

अजनबी सूरत लगे पहले
फिर लगे मिलकर, मिला भी हो
दिन न बीते और मुश्किल ये
बाद में फिर रतजगा भी हो

 

*  *  *

 

अब तो गज़ले लिखने लगा है वो
जो कहता था शायरी अच्छी नही लगती

 

*  *  *

 

मुझे गुलाब की पंखुड़ियों का वजन नापने दे
और कुछ वक़्त तेरे होंठों पर होंठ रखने दे

 

*  *  *

 

तेरे दिल मे मेरा दिल रहे
या फिर मेरे सीने में न दिल रहे

 

*  *  *

 

निगाहे यूह भी अपनी तो काफिर है
किसीके दरबारे हुस्न में कहा जुकेगी

 

*  *  *

 

जहा सबकी निगाह ज़ुकती है वहां नज़र उठाये तो मानु
दिल विल तो हर दूसरे के पास है तो जिगर दिखाए तो मानु

 

*  *  *

 

युही बस करनी मुलाक़ात थी क्या
तुम्हारे दिल में सिर्फ यही बात थी क्या

 

*  *  *


मैसेज कर कहा उसने फ़ोन थोड़ी देर बाद करती हूँ
फिर सुबह मिलके कहा तुम्हे रातभर याद करती हूँ

 

*  *  *

 

हद में रहकर थोड़ी थोड़ी मोहब्बत तो करेंगा
पर क्या मेरी तरह तू हद से गुज़र सकता है

 

*  *  *

 

ये शरम वरम हया वया सब बातें किताबी है
ग़ज़ल सा हुस्न है क्या हुआ अगर हुस्न हिजबी है

 

*  *  *

 

शराबियो में भी सबसे अव्वल शराबी है
उससे बात करना भी वक़्त की खराबी है
महीनों में जाता नही एक बार मस्जिद
है गज़ब ये की उसकी माशूका नमाज़ी है

 

*  *  *

 

एक बार कर दी थी मेने उसके हुस्न की तारीफ़
आज भी जब देखती है दो बार देखती है आईना

 

*  *  *

 

 

*  All the couplets have been written by Bhaumik Trivedi

Dear readers here you can also enjoy ;

shayari-on-various-situations-of-corona-kaal

⇒ best gujarati-shayari collection

To get a chance to feature your heart touching love shayari on our Website and YouTube channel send a mail at,

contact@apneshayar.com

Our YouTube Channel – https://www.youtube.com/channel apneshayar

Dear Readers, hope you have enjoyed these heart touching love shayari collection. You can express your thoughts on this heart touching love shayari in the comment box. And yes, You can also comment your favourite heart touching love shayari in the comment box.

You can also follow us on Instagram for more heart touching love shayari