Heart Touching Sad Shayari, The Collection Of Emotions

Enjoy the Best Heart-Touching Sad Shayari And Emotional Quotes written in Hindi. Read the heart touching shayari expressing Our Pain.

you can also enjoy,

⇒ Best Shayari On Various Emotions And Unique Topics

Top 50 Shayari & quotes on Latest Topics

अपने दिल की बात कब तुझे मनवाई गयी है
हमसे कब तेरी नाराज़गी उठाई गयीं है
इसी काँधे पर कभी तू सर ज़ुकाये रहती थी
इसी काँधे पर आज तेरी डोली उठायी गयी है

 

*  *  *

 

किसी एक पल के छोटे से हिस्से में
शायद तुमने मुझको चाहा भी होगा

 

*  *  *

 

में तो यूह भी तुमसे हार जाता
तुमने फरेब कर अच्छा नही किया

 

*  *  *

 

नही वो रुखसत नही हुआ दिल से
ये और बात उसे शहर छोड़े ज़माना हुआ

 

*  *  *

 

मा ने दाम देखकर कंगन रख दिये
मैं ये देख ख़ुश भी हुआ मर भी गया।

 

*  *  *

 

इत्तफ़ाकन मिल जाते है अब
तयशुदा मुलाक़ातें नही होती है

 

*  *  *

 

तुम मुझसे वफ़ा कर सको तो करो
बाकी तुम्हें बेवफाई का भी हक़ है

 

*  *  *

 

रुखसत हो रही वो दो उदास ऑंखे
वो रात बस इतनी याद है फिर याद नही

 

*  *  *

 

Best Love Shayari, The Collection Of Emotions

 

मुद्दतो बाद उसे देख आँख नम हुई तो
कुछ नही , बस युही , बस इतना कहा

 

*  *  *

 

बेबाक, बेफिक्र, बेपरवाह इश्क़ था
हाँ हम दोनों में कभी बेपनाह इश्क़ था

 

*  *  *

 

आशिक़ी छोड़ भी दी तो अंदाज़ आशिक़ाना रहेगा
मैं ना भी रहा तो मेरे इश्क़ का अफसाना रहेगा
अगर किसी रोज़ वादा करके में न आ सका मिलने
तो समझ लेना कि उस रोज़ मौत का आना रहेगा

 

*  *  *

 

हमारी बिगड़ी हुई आदतों की वजह सोचना
शायद तेरी तोड़ी हुई कोई क़सम निकले ।

 

*  *  *

 

भरी ज़ील के किनारे वो प्यासी बैठी रही
जब में अश्क़ पीकर सहरा काट रहा था

 

*  *  *

 

हज़ार बार रोया होगा इश्क़ में दिल मगर
कम्बख़त की आशिक़ता मिजाज़ी नही जाती

 

*  *  *

 

बचे है ज़िंदगी में कितने साल न पूछे
कोई मुजसे मेरे दिल का हाल न पूछे

 

*  *  *

 

हवाओ को तो जल्दी है पर ऐ बादल ठहर जा
बरस थोड़ा मेरे खेतो पर फिर अपने शहर जा

 

*  *  *

 

में अच्छे शेर न सुना पाऊ तो
मुझे उसकी याद दिला जाना

 

*  *  *

 

दोस्त तेरे सवाल का जवाब नहीं है
कितनी माशूकाऐ थी अब याद नहीं है

 

*  *  *

 

या रब तू कभी अपने बंदों से पूछ
दर्द क्या है दिल के दर्दमंदो से पूछ

 

*  *  *

 

नींद आँखों में लिए फिरते रहे हम
ख़्वाब क्या था और क्या करते रहे हम

 

*  *  *

 

ये रात है या क़यामत खुदा जाने
हर बात पे रोये और बात खुदा जाने

*  *  *

 

ओ दरिया में बरसने वाले बदल
मेरे खेत तुझे अच्छे नही लगते क्या

 

*  *  *

 

आखरी कश लगाने की तलब देखने जैसी है
जैसे कोई मरने से पहेले एक और सांस को तड़पे

 

*  *  *

 

मेरी ही तरह किसी ने उसके हुस्न को सराहा होगा
मुझसे पहले भी किसीने उस सख्स को चाहा होगा

 

*  *  *

 

गाँव छोड़कर शहर आना पड़ता है
पैसे कमाने क्या क्या करना पड़ता है

 

*  *  *

 

जिन्हों ने दरिया देखा नही वो तैरना सीखा रहे थे
वो जो इश्क़ करते नही इश्क़ करना सीखा रहे थे

 

*  *  *

 

मुजे हक़ मिले बनने का तो में सितारा बनु
मुजे टूटता देख कोई ख्वाहिश तो मांगे

 

*  *  *

 

वो आकर बड़ी अदा से बोले हमे भी बेवफाई सिखाओ
हमने कुछ कहा नहीं, मुस्कुराये और देखा किये उस्ताद को

 

*  *  *

 

इतनी आवाज़े आ रही थी कि मैं
बोलता भी तो कोई न सुनता

 

*  *  *

 

तेरी जुदाई में ज़िन्दगी यूह बितायी जाएगी
तुझे याद कर कर रोज़ सिगरेट जलाई जाएगी

 

*  *  *

 

कल सुबह है किसीसे मिलने का वादा
और आज रात आकर मौत खड़ी है

 

*  *  *

 

वो जो उदास बैठा बे मैखाने में समंदर है
तुम देखना अब वो एक दरिया शराब पियेगा

 

*  *  *

 

दिन को आये थे रात का वादा निभाने
फिर करके तन्हा सरे शाम चले गए

 

*  *  *

 

बस शराब शराब और शराब दे
साक़ी मेरी तन्हाइयो का जवाब दे

 

*  *  *

 

कोई अच्छा न लगा उनके बाद क्या करे
हम उनको आये उम्रभर न याद क्या करे

 

*  *  *

 

सजदे में मर गया तो लोग तुझे क्या कहेंगे ऐ खुदा
ये सोच सोच में कभी मैकदे से मस्जिद नही आया

 

*  *  *

 

कभी यह शक़ की हर कोई मुझसे बेहतर है
तो कभी ये गुमाँ मेरे मुक़ाबिल नहीं कोई

 

*  *  *

 

शाम तन्हा है तो फिर जाम क्यों लाता नही
‘गर मेरा दोस्त है तो मेरे काम क्यों आता नही

 

*  *  *

तेरा इश्क़ रोके है शहर में तेरे पर
मुझको मेरा गाँव बहुत याद आता है

 

*  *  *

 

आशिक़ी की शरूआत में क्या क्या कर रहा हूँ
तुम्हे पाया भी नही और खोने से डर रहा हूँ

 

*  *  *

 

नहीं उसने बेवफाई तो नहीं की
बस उसमे इश्क़ का सलीका नहीं था

 

*  *  *

 

नाम हो रहा है और तूमसे दूर हो रहा हूँ
मैं किसी बुरी खबर की तरह मशहूर हो रहा हूँ

 

*  *  *

 

ख्वाबों के फ़ूल मुर्ज़ा न जाये
इसलिए आँखों मे पानी रहता है

 

*  *  *

 

काश मेरी ज़िन्दगी मेरी शायरी सी होती
किसी हसीन लम्हो की डायरी सी होती

 

*  *  *

 

दर बदर तेरे शहर में हम
अब कहा तेरी नज़र में हम

 

*  *  *

 

ज़ख़्म वक़्त ने भर दिये दर्द शराब में पिगल गया
गुस्से की ढ़लान पर दिल अश्क़ देख फिसल गया

 

*  *  *

 

यूह तो मुजे तुमसे कुछ कहना चाहिए
मगर तुम कुछ पूछो तो अच्छा

 

*  *  *

 

वैसी ही दोपहर है, वैसी ही धूप और वोही तेरा शहर
कुछ याद आया तो तेरी ज़ुल्फ़ों का साया याद आया

 

*  *  *

 

ए दिल तुजे भी मालूम है तू खिलौना नही
फिर जावे है क्यों फुरसत में पास उसके

 

*  *  *

 

याद आया और फिर याद आया
आज क्यों वो आखिर याद आया

 

*  *  *

 

देखना चरागों पर इल्ज़ाम आएगा
यूँ तो जलाया था मेरा घर हवाओ ने

 

*  *  *

 

*  All the couplets have been written by Bhaumik Trivedi

Dear readers here you can also enjoy ;

⇒ shayari-on-various-situations-of-corona-kaal

⇒ best gujarati-shayari collection

To get a chance to feature your heart touching love shayari on our Website and YouTube channel send a mail at,

contact@apneshayar.com

Our YouTube Channel – https://www.youtube.com/channel apneshayar

Dear Readers, hope you have enjoyed these heart touching sad shayari collection. You can express your thoughts on this heart touching sad shayari in the comment box. And yes, You can also comment your favourite heart touching sad shayari in the comment box.

You can also follow us on Instagram for more heart touching sad shayari